सीतापुर न्यूज़: डॉ ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में नैमिषारण्य पहुचे,पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा। 

By INA News Desk
Jul 6, 2024 - 18:28
108 Views
सीतापुर न्यूज़: डॉ ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में नैमिषारण्य पहुचे,पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा। 
  • चुनाव के दोरान नेता लोग हिंदुओं को बिभिन्न जातियों में बांट देते हैं, सांसद दिनेश शर्मा 

नैमिषारण्य / सीतापुर। डॉ ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में नीमसार स्थित हनुमान गढ़ी पर आयोजित हुए कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा शामिल हुए । 

लखनऊ से नैमिषारण्य तीर्थ आते समय सांसद दिनेश शर्मा का कार्यकर्ताओं द्वारा सिधौली,कल्ली चौराहा और ललिता देवी मंदिर चौराहा पर फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ० दिनेश शर्मा ने बताया कि चुनाव में नेता हिंदुओं को जातियों में बांट देते हैं, जबकि अन्य धर्म को मानने वाले को सिख ,मुस्लिम और ईसाई ही कहते हैं उनमें भी बिभिन्न जातियां होती हैं लेकिन उनको कोई भी नेता जातियों में नही बांटते।

हिंदुओं धर्म में ही ब्राह्मण,पासी,चमार, ठाकुर,बनिया आदि जातियों मैं बंटा हुआ  है । ये बातें मुखर्जी जी के समय में भी होती थी लेकिन उन्होंने धर्म के आधार पर विभाजन का विरोध किया अन्यथा पूरा पंजाब, बंगाल, जम्मू कश्मीर आदि राज्य भी पाकिस्तान का हिस्सा होता ।

नैमिषारणय पहुचने पर सबसे पहले दिनेश शर्मा ने माँ ललिता देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया । ललिता देवी मंदिर के पुजारी अटल बिहारी शास्त्री ,लाल बिहारी शास्त्री ने माता का विधिवत दर्शन पूजन और आरती कराई । उन्होंने माता के यज्ञकुंड में आहुतियां भी अर्पित की । इसके पश्चात वह हनुमान गढ़ी दर्शन करने पहुंचे जहां महंत श्री बजरंग दास , श्री श्री 1008 पवन दास जी ने दर्शन पूजन कराया ,महंत जी के दोवारा दिनेश शर्मा जो को स्म्रति चित्र भेंट किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया । इसके बाद अचार्यो के दोवरा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मध्यदीप प्रज्ज्वलित किया गया। मिश्रिख क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने स्वागत भाषण में आये हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया । नीमसार चौरासी कोसीय परिक्रमा समिति के अध्यक्ष महंत नारायण दास,बनगढ़ महंत संतोष दास खाकी, चक्रतीर्थ पुजारी राजनारायण पांडेय,स्वामी विद्यानंद,चरण दास,प्रीतम दास आदि साधू संत मौजूद रहे।इस अवसर पर मंच संचालन का कार्य विश्राम सागर राठौर ने किया। 

इसे भी पढ़ें:- अयोध्याधाम न्यूज़: राममंदिर पर लहराएगा 211 फीट ऊंचा धर्मध्वज।

इस अवसर पर सीतापुर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ,बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, सिधौली विधायक मनीष रावत, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता, गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुनींद्र अवस्थी,ब्लॉक प्रमुख राम किंकर पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, नैमिष मिश्रिख चेयरमैन प्रतिनिधि बबलू सिंह आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- सुरेन्द्र कुमार INA NEWS नीमसार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement