Sitapur : प्राथमिक उपकेन्द्र टिकरा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर टिकरा जार का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाये, आवश्यक दवाओं एवं जांच किटों की उपल
सीतापुर : जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर ने विकास खण्ड ऐलिया के प्राथमिक उप केन्द्र टिकरा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर जार टिकरा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने प्राथमिक उप केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा मौके पर ही गर्भवती महिलाओं की जांच भी करायी। जिलाधिकारी ने दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा औषधि रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों से वार्ता कर सुविधाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाये, आवश्यक दवाओं एवं जांच किटों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य हेतु आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करायी जायें तथा काउंसलिंग भी करायी जाये। ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारी निर्धारित समय से उपस्थित होकर आवंटित कार्यों को किया जाना सुनिश्चित करें। ड्यू लिस्ट समय से तैयार कराते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए। रेफर किये गये मरीजों का विवरण रजिस्टर में दर्ज कराया जाये तथा इसकी नियमित रूप से निगरानी की जाये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Click : ICU में भर्ती थीं दादी और इधर देश के लिए खेल रही थी बेटी, फिर दे दिया वर्ल्ड चैंपियनशिप का तोहफा, पढ़िए अनकही दास्तां
What's Your Reaction?









