Sitapur : बी फार्मा छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने के लिए आजाद सेना उठाई मांग
अगले दिन जब छात्र दोबारा पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि साइट लॉक हो चुकी है।वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि वेबसाइट 6 नवम्बर तक खुली रहे
सीतापुर : जिले में संचालित शिक्षा संस्थान की लापरवाही के कारण बी.फार्मा के छात्र लगातार दूसरे वर्ष भी छात्रवृत्ति से वंचित रह गए हैं। इस मामले में छात्रों की परेशानी को देखते हुए आज़ाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने डीएम सहित राज्य के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर जांच कराए जाने और छूटे छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, संस्थान प्रशासन ने छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन हेतु दो नवम्बर रविवार को बुलाया था। लेकिन उस दिन सर्वर डाउन होने का हवाला देते हुए छात्रों को वापस भेज दिया गया। अगले दिन जब छात्र दोबारा पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि साइट लॉक हो चुकी है।वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि वेबसाइट 6 नवम्बर तक खुली रहेगी।
इस बीच शिक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य रवि कांत ने बताया कि उन्होंने 17 छात्रों की सूची समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में रिसीव करा दी है। परंतु जब इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना था कि शिक्षा संस्थान का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उनसे मिलने नहीं आया है। इस विरोधभ्यास के चलते छात्रों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है और ऐसा प्रतीत होता है कि बी.फार्मा के छात्रों को लगातार दूसरे वर्ष भी छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।आज़ाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने इस मामले में जिलाधिकारी , प्रमुख सचिव समाज कल्याण, महामहिम राज्यपाल , मुख्यमंत्री कार्यालय तथा समाज कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र लिखकर पूरा प्रकरण जांच कराने एवं छूटे हुए 17 छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने की मांग की है।
Also Click : ICU में भर्ती थीं दादी और इधर देश के लिए खेल रही थी बेटी, फिर दे दिया वर्ल्ड चैंपियनशिप का तोहफा, पढ़िए अनकही दास्तां
What's Your Reaction?









