Sitapur : लहरपुर सीतापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ बेहतर करने के लिए VHSND केंद्रों का निरीक्षण

मंगलवार को डॉक्टर अरविंद वाजपेयी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, बीपीएम गौरव सक्सेना और यूनिसेफ बीएमसी अखिलेश पांडेय की टीम ने ग्राम स्वा

Nov 4, 2025 - 23:05
 0  27
Sitapur : लहरपुर सीतापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ बेहतर करने के लिए VHSND केंद्रों का निरीक्षण
Sitapur : लहरपुर सीतापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ बेहतर करने के लिए VHSND केंद्रों का निरीक्षण

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

लहरपुर सीतापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अरविंद वाजपेयी ने VHSND के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेख और दवाओं की जाँच की तथा जरूरी निर्देश दिए।

मंगलवार को डॉक्टर अरविंद वाजपेयी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, बीपीएम गौरव सक्सेना और यूनिसेफ बीएमसी अखिलेश पांडेय की टीम ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता अभियान एवं पोषण दिवस के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के नगई मल्लापुर, अकबरपुर, पतवारा, छावनी और वनकट सहित कुल पाँच सत्रों का भ्रमण किया। सभी सत्रों पर आरसीएच रजिस्टर, आवश्यक दवाएँ तथा उपकरणों की जाँच की गई। एएनएम को टीकाकरण कार्ड सुरक्षित रखने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही एईएफआई रजिस्टर और एनीमिया फॉलोअप रजिस्टर बनाने के लिए भी कहा गया। उन्होंने बताया कि आगे के सत्रों में इन बिंदुओं को जरूर देखा जाएगा। सभी स्टाफ को अपनी निर्धारित वर्दी में ही सत्र पर उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए गए।

Also Click : ICU में भर्ती थीं दादी और इधर देश के लिए खेल रही थी बेटी, फिर दे दिया वर्ल्ड चैंपियनशिप का तोहफा, पढ़िए अनकही दास्तां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow