Deoband : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल, बाइक पर सवार होकर विवाह समारोह से लौट रहे थे युवक
लबकरी गांव निवासी शादान (18) चचेरे भाई रिहान (20) के साथ रामपुर मनिहारान के सिरसली गांव में बुआ की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोनों देर शा
देवबंद। भायला गांव के समीप एक बाइक निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। इसमें विवाह समारोह से लौट रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया।
लबकरी गांव निवासी शादान (18) चचेरे भाई रिहान (20) के साथ रामपुर मनिहारान के सिरसली गांव में बुआ की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोनों देर शाम बाइक से वापस लौट रहे थे, भायला गांव के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने शादान को नाजुक हालत के चलते मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया। मंगलवार को शादान को सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया।
Also Click : ICU में भर्ती थीं दादी और इधर देश के लिए खेल रही थी बेटी, फिर दे दिया वर्ल्ड चैंपियनशिप का तोहफा, पढ़िए अनकही दास्तां
What's Your Reaction?











