Sitapur : डीएम ने मिड-डे-मील भोजन चख कर लिया स्वाद

जिलाधिकारी ने कक्षा कक्ष में जाकर छात्रों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने छात्रों को प्रेरित किया कि पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी छा

Nov 4, 2025 - 22:49
25 Views
Sitapur : डीएम ने मिड-डे-मील भोजन चख कर लिया स्वाद
Sitapur : डीएम ने मिड-डे-मील भोजन चख कर लिया स्वाद

इमलिया सुल्तानपुर- सीतापुर : जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर ने  विकास खण्ड ऐलिया के प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र जार 1 (टिकरा) का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता, मिड-डे-मील, छात्रों एवं अध्यापकों की उपस्थिति आदि की गहनतापूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाये। निर्धारित रोस्टर के अनुसार मानकों के अनुरूप मिड-डे-मील बच्चों को उपलब्ध कराया जाये।

जिलाधिकारी ने कक्षा कक्ष में जाकर छात्रों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने छात्रों को प्रेरित किया कि पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी छात्र प्रतिदिन निर्धारित यूनीफार्म में समय से विद्यालय में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। साथ ही शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : ICU में भर्ती थीं दादी और इधर देश के लिए खेल रही थी बेटी, फिर दे दिया वर्ल्ड चैंपियनशिप का तोहफा, पढ़िए अनकही दास्तां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow