Lucknow News: भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई। 

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत को सीएम ने बताया अद्भुत, असाधारण, अतुल्य

By INA News Desk
Sep 18, 2024 - 13:36
63 Views
Lucknow News: भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई। 

  • इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के हर सदस्य का किया अभिनंदन, की इतिहास गढ़ते रहने की कामना

लखनऊ, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ऐतिहासिक विजय को अदभुत और असाधारण करार देते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। सीएम योगी ने एक्स पर @TheHockeyIndia को मेंशन करते हुए लिखा, "अद्भुत, असाधारण, अतुल्य..., भारतीय हॉकी टीम को पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की हार्दिक बधाई।

Also Read- Lucknow News: जाति व वादों के आधार पर बांटने वाली राजनीति से नहीं होगा कल्याण: योगी आदित्यनाथ

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समूचा भारत आह्लादित है। इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के हर सदस्य का अभिनंदन। नव इतिहास गढ़ते रहें...जय हिंद।" उल्लेखनीय है कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए एकमात्र गोल जुगराज सिंह ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow