Lucknow: मुख्यमंत्री ने अयोध्या में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अयोध्या भ्रमण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि

Nov 18, 2025 - 23:51
37 Views
Lucknow: मुख्यमंत्री ने अयोध्या में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण। 
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण। 
  • मुख्यमंत्री ने जनपद अयोध्या भ्रमण के अवसर पर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। 
  • प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की
  • मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर तथा श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर में दर्शन-पूजन किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अयोध्या भ्रमण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के प्रवास, मन्दिर तक सुगम आवागमन तथा कार्यक्रम के दौरान बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा सम्बन्धी तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने तैयार किए जा रहे हेलीपैड स्थल तथा महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर तथा श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर में दर्शन-पूजन किया। 

Also Read- बिहार चुनाव 2025: एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का बयान, गंगा के बहाव से बंगाल में जंगलराज खत्म करने का ऐलान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow