लोक कल्याण की भावना से हो शिकायतों का निस्तारण: जिलाधिकारी
हरदोई।
शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उनका मानना है कि सिर्फ शिकायत का निस्तारण ही काफ़ी नहीं बल्कि गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण है। लोक कल्याण के भाव के साथ ही शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए। जिलाधिकारी शिकायतों के पूर्ण गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रतिदिन औचक रूप से अपलोड किये गए कुछ निस्तारणों की जाँच करते हैं तथा उनके गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हैं।
यह भी पढ़ें - देवबंद: परिषदीय स्कूल में झाड़ू लगाते दिखे बच्चे, वीडियो वायरल, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण
उन्होंने कहा कि जानबूझ कर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। आज उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निस्तारण की गुणवत्ता के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











