हरदोई: सीडीओ सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में स्मार्टफोन/टेबलेट वितरण के संबंध में बैठक आयोजित
हरदोई।
गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजनान्तर्गत स्मार्टफोन/टेबलेट वितरण के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकृत ऐसे लाभार्थी जिनको डिवाइस वितरण करना संभव नहीं है, (यथा-मृत्यु के कारण, बीच संत्र में संस्थान छोड़ देने के कारण अथवा पूर्व में योजनान्तर्गत लाभान्वित होने के कारण) उन्हें संस्थान द्वारा पोर्टल से रिजेक्ट कर दिया जाये। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वह योजनान्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित टाईम लाईन का प्रभावी अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि संस्थानों द्वारा रिजेक्शन आफ लॉक्ड स्टूडेन्ट हेतु उपलब्ध कराये गये विकल्पों में एक नया विकल्प अन्य कारण का विकल्प उपलब्ध कराने हेतु प्रबन्ध निदेशक, यू०पी० डेस्को को अनुरोध पत्र भेजा जाये।
यह भी पढ़ें - लोक कल्याण की भावना से हो शिकायतों का निस्तारण: जिलाधिकारी
संस्थानों को यह भी निर्देश दिये गये कि योजनान्तर्गत एक बार लाभान्वित हो चुके लाभार्थी को किसी भी दशा में दोबारा लाभान्वित न किया जाये। इसको प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित करवा लिया जाये। नवीन सत्र में 12 सितम्बर 2024 तक प्रवेशित विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दिया जाये। बैठक मे कमलेश कुमार यादव, प्रोफेसर, जी०डी०सी०/नोडल अधिकारी, प्राचार्य, आई०टी०आई०, रोहित कुमार श्रीवास्तव, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर, देवेश सिंह तथा महाविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
What's Your Reaction?











