प्रतापगढ़ न्यूज़: हाथरस में हादसे पर कांग्रेसियों ने जताया शोक। 

By INA News Desk
Jul 3, 2024 - 18:33
75 Views
प्रतापगढ़ न्यूज़: हाथरस में हादसे पर कांग्रेसियों ने जताया शोक। 
Advertisement
Advertisement

प्रतापगढ़। हाथरस सत्संग हादसे में मृतक श्रद्धालुओ के आत्मा की शान्ति हेतु जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता व नगर अध्यक्ष इरफान अली के संचालन में शोक सभा आयोजित की गई।शोकसभा में हाथरस के रतिभानपुर में हुए सत्संग हादसे पर दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

इस मौके पर नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की मरी हुई स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर है, किसी तरह तड़पते, कराहते घायलों को ट्रॉमा सेन्टर पहुंचाया गया तो वहां योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही दम तोड़ रही थी। ट्रॉमा में न तो डॉक्टर थे, न स्टाफ था और न ही मरीजों को लगाने के लिए ऑक्सीजन। इलाज कर जिनको बचाया जा सकता था, वो इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे थे।

नगर अध्यक्ष इरफान अली ने हाथरस सत्संग के दौरान हुई वीभत्स घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हुए मृतक पीड़ित परिजनों को 10,10 लाख रुपए व घायलों को 2,2 लाख रुपए दिए जाने की मांग किए। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट मौन खड़े होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नफीस खान, जिला सचिव अशोक सिंह, मो.वसीम, मो.दिलशाद, बेलाल, संजय इश्तियाक आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement