हरदोई न्यूज़: सभासदों ने चैयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा बनाई रणनीति।

By INA News Desk
Jun 24, 2024 - 18:29
153 Views
हरदोई न्यूज़: सभासदों ने चैयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा बनाई रणनीति।

पिहानी \ हरदोई। नगर के शीतला देवी मंदिर पर भाटनटोला पूर्वी के सभासद प्रतिनिधि सेठ अरुण गुप्ता ने नगर के सभी सम्मानित सभासदों के साथ की बैठक आगे की बनाई रणनीति बैठक में विकास कार्यों की मांग को लेकर सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा कहा कि साल में एक बार ही हुई बोर्ड की बैठक उसके बाद न कोई बोर्ड बैठक न ही विकास कार्य पर चर्चा सेठ अरुण ने बताया कि हम सभी सभासद जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर के बोर्ड बैठक व विकास कार्य कराने को लेकर ज्ञापन देगें।

वही चर्चा में कहा गया कुछ बिंदु है जो आगामी बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे देखते है उसमे चैयरमैन की सहमत है या नही सहमत न होने पर सभासदों ने कहा कि बोर्ड बैठक का बहिष्कार करेंगे और बताया कि बोर्ड बैठक में चैयरमैन और सभासद ही बैठेंगे यदि वहा चैयरमैन प्रतिनिधि बैठेंगे तो सभी सभासदों के प्रतिनिधि भी बैठेंगे नही तो अबकी बोर्ड बैठक में चैयरमैन प्रतिनिधि भी बैठक से बाहर ही दिखेंगे।

सेठ अरुण ने बताया कि  कार्यक्रम के तहत 25 सभासदों में 22 सभासद आए उन सभी का आभार व्यक्त किया। 3 लोग बाहर होने के कारण नहीं आ पाए लेकिन उन्होंने फोन करके कहा कि हम सब आपके साथ है, अरुण ने कहा यह लड़ाई मेरी नही है हम सभी सभासदों की है हम सबको एक जुट होकर अपने हक की लड़ाई एक साथ लड़नी ही होगी तभी हम सफल होंगे और अपने वार्ड में विकास कार्य करा पाएंगे।

मौके पर सभासद प्रतिनिधि सेठ अरुण गुप्ता, पिंटू यज्ञसैनी, शादाब लड्डन, अशोक वर्मा, मुन्ना, बलिउल्ला, मुन्ना हीना, रज्जन, सभासद विनीत गुप्ता, तैयब, शानू सिंह, विनोद कुमार, मानसिंह, चांद मिया, आलिम, कट्टन, आबिद रजा, नसीर, अच्छन अली, अतीक अंसारी, बलील, मटरे आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow