Ballia Court News: विवेचक को न्यायालय ने किया तलब- मामला कातिलाना हमला व शेष आरोपितों को गिरफ्तार करने का। 

न्यायालय ने अधिवक्ता के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए कातिलाना हमला के मामले में समस्त कागजात...

Oct 11, 2024 - 18:33
63 Views
Ballia Court News: विवेचक को न्यायालय ने किया तलब- मामला कातिलाना हमला व शेष आरोपितों को गिरफ्तार करने का। 



Report- S.Asif Hussain zaidi./ T.N. Yadve Advocate

बलिया लगभग एक माह पूर्व अधिवक्ता व उसके परिवार जनों पर कातिलाना हमला करने तथा पुनः धमकी देने के मामले में सुनवाई करते हुए अपर सी जे एम प्रथम कविता कुमारी की न्यायालय ने अधिवक्ता के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए कातिलाना हमला के मामले में समस्त कागजात समेत विवेचक रसड़ा को नियत तिथि 17अक्टूबर2024 को तलब की है।

Also read- Ballia Court News: चर्चित उदयभान हत्याकांड में जिला जज ने दोषी अभियुक्त को सुनाई आजीवन कारावास व बीस हजार का लगाया जुर्माना।

अदालती सूत्रों के मुताबिक रसड़ा थाना क्षेत्र के जाम गांव निवासी वादी मुकदमा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि मैं काफी गरीब तबके का आदमी हूं और मेरे विपक्षी मेरे परिवार व भाई अधिवक्ता को रास्ता में रोक टोक करते है और जान लेने की धमकी देते है। शेष अभियुक्त परेशान कर रहे है। जिसे संज्ञान में लेते हुए अपर सी जे एम की न्यायालय ने उक्त कारवाई की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow