सम्भल: डीएम एसपी के छापे से सरकारी दफ्तरों में मचा हड़कंप

Jul 27, 2024 - 21:31
91 Views
सम्भल: डीएम एसपी के छापे से सरकारी दफ्तरों में मचा हड़कंप

सम्भल.

शासन के निर्देश पर एआरटीओ व उपनिवंधक कार्यालय में दलालों के माध्यम से बढ़ते भ्रष्टाचार की शिकायतों पर डीएम एसपी ने आज औचक छापेमारी की। डीएम एसपी के पहुंचते ही अफसर के साथ दलालों में हड़कंप मच गया. मौके से दलाल फरार हो गए डीएम ने पूछताछ करते हुए सात नामो को आईडेंटिफाई किया है।

यह भी पढ़ें - विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में लोगों को कानून के बारे में दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश के सम्भल में अचानक डीएम एसपी की छापेमारी से भगदड़ मच गई। एआरटीओ कार्यालय व उपनिबंधक कार्यालय में हुई इस कार्रवाई में दलालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज नई तहसील स्थित एआरटीओ कार्यालय व तहसील रोड पर स्थित उपनिबंधक कार्यालय पर जिलाधिकारी सम्भल राजेन्द्र पेंसिया ने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत के साथ अचानक से छापामारी की। छापामारी होते देख कार्यालय में अंदर व बाहर मौजूद दलालों में भगदड़ मच गई। इस बीच मौके से डीएम ने 7 दलालों के नामो को आईडेंटिफाई किया गया है। जिलाधिकारी सम्भल के अचानक मारे गए इस छापे से सभी सरकारी ऑफिसों में हड़कंप मच गया है।

उवैस दानिश, सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow