शाहजहांपुर आईएनए न्यूज़: डीएम ने महिला बंदियों से पूछा हाल चाल, महिला बंदियों ने बताया मिल रही है सारी सुविधाए। 

By INA News Desk
Aug 30, 2024 - 18:46
41 Views
शाहजहांपुर आईएनए न्यूज़: डीएम ने महिला बंदियों से पूछा हाल चाल, महिला बंदियों ने बताया मिल रही है सारी सुविधाए। 

फ़ैयाज़उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर। जेल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में महिला एवं पुरुष बंदियों के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका समापन एवं पुरस्कार वितरण कारागार के आकस्मिक निरीक्षण पर पधारे जिला मजिस्ट्रेट उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा किया गया। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

आकस्मिक रूप से कारागार के मासिक निरीक्षण पर पधारे जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार में चल रहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। तथा अति व्यस्तता के होते हुए भी उनके द्वारा बंदियों के बीच तत्समय चल रही रस्सा कसी प्रतियोगिता को भी देखा। दोनों उच्च अधिकारियों के द्वारा सर्वप्रथम महिला बैरक का निरीक्षण किया गया।

इसे भी पढ़ें:- शाहजहांपुर आईएनए न्यूज़: डीएम ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों एवं रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण।

सभी महिलाओं और उनके साथ रह रहे बच्चों से हाल-चाल पूछा तथा यह जानना चाहा कि सभी महिला बंदियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है उनके नियमित मेडिकल चेकअप एवं दबायें नियमित रूप से मिल रही है तथा बच्चों के टीकाकरण का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है कि नहीं। सभी महिला बंदियों ने जेल में मिल रही सुविधाओं पर खुशी जाहिर की और कहा कि बच्चों को भी दूध फल बिस्कुट आदि नियमित रूप से मिल रहे हैं। महिला बंदियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जेल अधीक्षक साहब हमारा बहुत ध्यान रखते हैं।

जिस  समय जिला मजिस्ट्रेट एवं  पुलिस अधीक्षक महिला बैंरक में पहुंचे उस समय बेसिक शिक्षा विभाग से तैनात शिक्षा अध्यापिका महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को पढ़ा रहीं थीं। यह देखकर जिला मजिस्ट्रेट उमेश प्रताप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्ति की। जेल में चारो तरफ फैली हरियाली ,सफाई व्यवस्था देखकर निरीक्षण करने गए अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्ति की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow