शाहजहाँपुर न्यूज़: डीएम ने छात्र-छात्राओं के रोली टीका लगाकर किया स्वागत।  

By INA News Desk
Jul 1, 2024 - 18:49
55 Views
शाहजहाँपुर न्यूज़: डीएम ने छात्र-छात्राओं के रोली टीका लगाकर किया स्वागत।  
  • छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनाएं
  • कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय हथौड़ी बुजुर्ग जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण किया

फै़याज़ साग़री / शाहजहाँपुर नव प्रवेश उत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय हथौड़ी बुजुर्ग में पहुंचकर छात्र छात्राओं को रोली टीका लगाकर उनका स्वागत किया साथ ही उन्हे मिठाई खिलाई व टॉफियां वितरित की।  

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं का स्कूल आने हेतु उत्साहवर्धन किया। उन्होने कहा कि विद्यालयों का वातावरण छात्र-छात्राओं के लिए आकर्षक एवं अनुकूल बनाने के लिए सरकार की एक अच्छी पहल है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का विद्यालय के प्रति तथा विद्यालय के अध्यापकों के प्रति जुड़ाव बढ़ता है।

विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति तथा पठन-पाठन गतिविधियों में सक्रियता एवं रूचि उत्पन्न होगी। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए विद्यालय को फूल, पत्तों, रंगोली, झंडियों, गुब्बारों आदि से सजाया गया और विद्यालय आने वाले बच्चों को रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया। जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में सभी शिक्षक एवं शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए एक उत्सव का रूप देते हुए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किये गए। नवीन प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से स्वागत करते हुए प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। देश का भविष्य बच्चों को दी जाने शिक्षा पर निर्भर करता है। उन्होने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाये जिससे आने वाले कल को बेहतर बनाया जा सके। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमारा राजकीय दायित्व ही नही बल्कि हमरा सामाजिक और नैतिक कर्तव्य भी है। उन्होने कहा पढ़ाई में कमजोर बच्चो पर विशेष ध्यान दिया जाये जिससे कि वह सामान्य रूप से बाकी बच्चों के साथ आगे बढ़ सके।

जिलाधिकारी ने बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित पर भी जोर दिया। उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में छात्र छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाये। उपस्थित अध्यापकों से भी कहा कि पैरेंट्स मीटिंग कराएं जिससे कि बच्चे अधिक से अधिक प्रवेश ले सकें।  

जनपद के समस्त विद्यालयों में जिलाधिकारी द्वारा नामित जिला स्तरीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित होकर में छात्र छात्राओं के स्वागत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement