शाहजहाँपुर न्यूज़: बंडा में पन्नी डालकर झुग्गी झोपड़ी में रहने को मजबूर।

By INA News Desk
Jun 28, 2024 - 18:36
76 Views
शाहजहाँपुर न्यूज़: बंडा में पन्नी डालकर झुग्गी झोपड़ी में रहने को मजबूर।
Advertisement
Advertisement
  • अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुका गरीब परिवार, नहीं मिला पीएम आवास योजना का लाभ

फै़याज़ साग़री / बंडा/शाहजहाँपुर। ब्लॉक बंडा के ढुकरी बुजुर्ग का एक परिवार पिछले कई सालों से झोपड़ी के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। परिवार को सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल रहा। परिवार के लोग संबन्धित विभाग के दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके है।

सरकार के द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं से वंचित है परिवार।सालों से घास फूस की बनी मढ़ही के नीचे पूरा परिवार रहता है । परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत ना होने की वजह से वह  झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। मजदूरी करके यह परिवार अपना गुजर बसर कर रहे हैं।आज तक इस परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।

बरसात के महीने में छप्पर से पानी टपकता है। पूरी रात इस परिवार को अपने  बच्चों के साथ बैठकर रात गुजारनी पड़ती है। जिससे बरसात के दिनों में विषैले कीड़े मकौड़ों का भी डर बना रहता है। बरसात के दिनों में जब छप्पर से पानी टपकता है तो परिवार को खाना बनाने की भी जगह नहीं बचती है। इस परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।

कौशल मिश्रा ने बताया की आवास तथा परिवार की स्थिति के बारे में कई बार अधिकारियों को बताया जा चुका हैै, लेकिन आज तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भुखमरी की कगार पर है।  सेक्रेटरी को कई बार परिवार की स्थिति के बारे में बता चुके हैं और आवास से सम्बंधित कागजात भी दे चुके हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

अभी तीन श्रेणी में विधवा, विकलांग और आपदा में तत्काल में आवास स्वीकृत हो सकता हैं । अन्य स्थिति में पोर्टल खुलने पर वरीयता के साथ आवास स्वीकृत कराया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement