मध्यप्रदेश न्यूज़: पिता को पीट रहे बदमाश को बेटी ने सिखाया सबक, लोगों ने कहा, बेटी तो आखिर बेटी ही होती है..

Jul 16, 2024 - 23:23
246 Views
मध्यप्रदेश न्यूज़: पिता को पीट रहे बदमाश को बेटी ने सिखाया सबक, लोगों ने कहा, बेटी तो आखिर बेटी ही होती है..

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बेटी ने अपने पिता को बदमाश के चंगुल से बचाया। वायरल वीडियो में एक लड़की बदमाश से अपने पिता को बचाती नजर आ रही है। जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के गैंडे वाली सड़क की बताई जा रही है। यहीं पर रहने वाले डॉक्टर होतम सिंह का बदमाश प्रवृत्ति के पड़ोसी फैजल खान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिसके बाद फैजल ने डॉक्टर का कॉलर पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और मारने लगा। अपने पिता को बदमाश द्वारा पिटता हुआ देखकर उनकी बेटी से रहा नहीं गया और अपने पिता को बचाने के लिए बेटी उसे बदमाश से भिड़ गई। इसके बाद बेटी और पिता ने मिलकर उस बदमाश का हिम्मत से सामना किया। जिसके बाद बदमाश के हौसले पस्त हो गए और वह वहां से भाग निकला।

घटना के बाद डॉक्टर होतम सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद हरकत में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी अशोक जादौन ने कहा कि आरोपी फैजल इंदरगंज का बदमाश है। मारपीट का वीडियो सामने आने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:-  अमेरिकी महिला की लव स्टोरी का भारत में हुआ दुखद अंत.. पिछले साल कोटा के भरत के साथ की थी लव मैरिज।

उधर, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बेटी की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि अपने पिता के लिए बेटी कुछ भी कर सकती है, बेटी तो आखिर बेटी ही होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow