मध्यप्रदेश न्यूज़: फर्जी झोलाछाप डॉक्टर के दवाखाने पर हुई छापामार कार्यवाही, मौके पर मिली भारी मात्रा में दवाईयां। 

By INA News Desk
Jul 15, 2024 - 16:39
121 Views
मध्यप्रदेश न्यूज़: फर्जी झोलाछाप डॉक्टर के दवाखाने पर हुई छापामार कार्यवाही, मौके पर मिली भारी मात्रा में दवाईयां। 
  • रामपुरमाल में फर्जी झोलाछाप डॉक्टर के दवाखाने पर हुई छापामार कार्यवाही,मरीजो की जान से कर रहा था खिलवाड़ ,मौके पर मिली भारी मात्रा में दवाईयां,शाहपुर बीएमओ ने की कार्यवाही

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल से ताजा मामला सामने आया है  जहां शाहपुर ब्लॉक के रामपुरमाल में झोलाछाप डॉक्टर के फर्जी दवाखाना पर छापामार कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही  सीएमएचओ बैतूल के निर्देश पर बीएमओ एसके रघुवंशी द्वारा की गई। 

बताया जा रहा है कि रामपुरमाल में फर्जी बंगाली डॉक्टर द्वारा दवाखाना चलाया जा रहा था।

जहां कार्यवाही के दौरान बड़ी मात्रा में दवाइयां जप्त की गई है,जिसका पंचनामा बनाया गया।

वही बंगाली डॉक्टर से डिग्री दिखाने को कहा गया जो उसके पास नही मिली।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्जी डॉक्टर आशीष पाल पर कार्यवाही की जा रही है।

एसके रघुवंशी ( बीएमओ शाहपुर)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement