मध्यप्रदेश न्यूज़: रेंज में डीएम की लापरवाही से सागौन के प्लान्टेशन में लगभग 200 से 250 हेक्टेयर में हुआ अतिक्रमण ,शासन के लाखों रुपयों की हो गई बंदरबांट। 

Jul 16, 2024 - 15:18
96 Views
मध्यप्रदेश न्यूज़:  रेंज में डीएम की लापरवाही से सागौन के प्लान्टेशन में लगभग 200 से 250 हेक्टेयर में हुआ अतिक्रमण ,शासन के लाखों रुपयों की हो गई बंदरबांट। 
ग्रामीण 
  • रामपुर भतोड़ि परियोजना की चोपना रेंज में डीएम की लापरवाही से सागौन के प्लान्टेशन में लगभग 200 से 250 हेक्टेयर में हुआ अतिक्रमण ,शासन के लाखों रुपयों की हो गई बंदरबांट। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल में वन विकास निगम की रामपुर भतोड़ि परियोजना मंडल बैतूल में शासन को लाखो का चूना लगाने के नए नए मामले सामने आ रहे है जहाँ देखो वहाँ अतिक्रमण अवैध कटिंग के मामले ही नजर आ रहे है ताजा मामला मध्यप्रदेश वनविकास निगम की रामपुर भतोड़ि परियोजना मंडल बैतूल के चोपना परिक्षेत्र की बीट आम ढाना का सामने आया है। 

जहाँ  कक्ष क्रमांक 405और 406 में वर्ष 1994  में लगभग 200 से 250 हेक्टेयर में  सागौन का प्लान्टेशन किया गया था जिसकी कूप कटाई मार्किंग 31 वर्षीय होना था लगाए गए थे लाखों पेड़ मगर डीएम और रेंजर मि लापरवाही के चलते मौके  पर सागौन के पेड़  ही नजर नही आ रहे है  नियमानुसार कार्य योजना बनाकर  मार्किंग एक साल पूर्व ही होना था।

इसे भी पढ़ें:-  मध्यप्रदेश न्यूज़: करोड़ो की लागत से बनी सड़क की खस्ता हालत पर नाराज कांग्रेसियों ने सड़क पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन।

परन्तु आज दिनांक तक नही कर पाए इससे यह प्रतीत होता है कि शासन के द्वारा आम ढाना बीट के प्लान्टेशन के नाम पर लाखों रुपयों का बजट आता है और उस बजट के रुपयों की बंदरबांट डीएम रेंजर के द्वारा की जा रही है मौके पर आज सागौन की जगह मक्के,सोयाबीन और अन्य फसल लहलहा रही है पर डीएम और रेंजर के द्वारा आज दिनांक तक पीओआर कि कार्यवाही  भी नही की गई। 

डीएम और रेंजर की लापरवाही से प्लान्टेशन का सफाया हो गया है । अब देखना यह होगा कि खबर के बाद उच्चस्तरीय जांच करके दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी या लाखों की बंदरबांट यूं ही जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow