हरदोई न्यूज़: रिक्त पदों पर मतदान 06 को एवं मतगणना 08 अगस्त को होगीः-जिला मजिस्ट्रेट 

Jul 16, 2024 - 15:43
98 Views
हरदोई न्यूज़: रिक्त पदों पर मतदान 06 को एवं मतगणना 08 अगस्त को होगीः-जिला मजिस्ट्रेट 
रिक्त पदों पर मतदान 06 को एवं मतगणना 08 अगस्त को होगी
  • निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपनिर्वाचन सम्पन्न करायें:-मंगला प्रसाद सिंह
  • उपनिर्वाचन शान्ति पूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक सम्पन्न कराने हेतु ब्लाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करना सुनिश्चित करें:- जिला निर्वाचन अधिकारी

हरदोई। जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार ब्लाक स्तर पर 18 जुलाई 2024 से नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ होगी और नामांकन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 22 जुलाई तक होगे, 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

तथा 24 जुलाई 2024 को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक नाम वापसी एवं 03 बजे से प्रतीक चिन्ह दिये जायेगें तथा 06 अगस्त को प्रातः 07 बजे से सायं 05 बजे तक संबंधित मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जायेगा और 08 अगस्त 2024 को ब्लाक स्तर पर ही प्रातः 08 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।

निर्वाचन निपष्क्ष, निर्भीक एवं शान्ति पूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त उप जिलाधिकारी, नामित निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारियों आदि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपनी संबंधित ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपनिर्वाचन सम्पन्न करायें।

इसे भी पढ़ें:-  लोकसभा चुनाव में करारी हार के दाग को मिटाने में जुटी भाजपा- वि.स. उपचुनाव- 10 सीटों पर जीत को लेकर राजनैतिक पार्टियों में चल रही उठापटक।

उन्होने बीडीओ को निर्देश दिये है कि निर्वाचन से संबंधित एक ब्लाक पर लगवाये तथा ग्राम पंचायतों में मुनादी कराये तथा नामांकन पत्र व अन्य आवश्यक सामग्री जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर आवश्यक प्रपत्र संबंधित निर्वाचन अधिकारी को समय पर उपलब्ध कराते हुए अपेक्षित सहायोग करें।

इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से कहा है कि जनपद में उप निर्वाचन के तहत ग्राम पंचायतों के प्रधानों, सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन से लेकर मतगणना की प्रक्रिया ब्लाक स्तर पर होगी तथा मतदान निर्धारित मतदेय स्थलों पर कराया जायेगा।

उन्होने कहा है कि उक्त उपनिर्वाचन शान्ति पूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक सम्पन्न कराने हेतु संबंधित विकास खण्डों पर नामांकन से लेकर मतगणना तक पर्याप्त पुलिस बल को तैनात कराना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow