अयोध्या न्यूज़: अयोध्या एक सुप्रसिद्ध नगरी धाम है, मेरा सौभाग्य है कि मुझे सेवा करने का मौका मिला- डीएम

By INA News Desk
Jul 16, 2024 - 15:48
61 Views
अयोध्या न्यूज़: अयोध्या एक सुप्रसिद्ध नगरी धाम है, मेरा सौभाग्य है कि मुझे सेवा करने का मौका मिला- डीएम
  • श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, अच्छी तरह से मैनेज किया जाएगा।

रिपोर्ट- देव बक्स वर्मा 

अयोध्या। राम नगरी का चार्ज लेने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए नवागत डीएम चंद्र विजय सिंह, कहा, अयोध्या एक सुप्रसिद्ध नगरी है, अयोध्या धाम है, मेरा सौभाग्य है कि मुझे सेवा करने का मौका मिल रहा है, मेरी पूरी कोशिश होगी जो यहां के निवासी हैं और जो आने वाले श्रद्धालु हैं।

उन्हें किसी तरह की दिक्कत ना हो, उनकी समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक समाधान किया जाएगा, जहां भी सुधार की आवश्यकता है वहां सुधार किया जाएगा और बेहतर तरीके से जनता के बीच इन सब चीजों को लाया जाएगा, चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र में भी और बेहतर कर सके इसका प्रयास होगा, सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, शासन ने जो जिम्मेदारी दी है जनता की जो अपेक्षा है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

इसे भी पढ़ें:-   लोकसभा चुनाव में करारी हार के दाग को मिटाने में जुटी भाजपा- वि.स. उपचुनाव- 10 सीटों पर जीत को लेकर राजनैतिक पार्टियों में चल रही उठापटक।

सावन झूला मेला व कावड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रहा है इसके लिए प्रशासन व पुलिस की टीम की कोआर्डिनेशन मीटिंग हो चुकी है, इस पर बैठक हुई है अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, लॉ एंड ऑर्डर अच्छी तरह सब मेनटेन रहे, क्राउड मैनेजमेंट भी अच्छी तरह से मैनेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow