अयोध्या न्यूज़: रामनगरी में हवा हवाई साबित हुई पर्यटकों को लुभाने वाली योजनाएं।
- हेलीकॉप्टर, क्रूज के साथ पैराग्लाइडिंग जैसी योजनाएं लापता, क्रूज और पैराग्लाइडिंग पर्यटन विभाग की योजना नही-आरपी यादव पर्यटन अधिकारी
अयोध्या। 22 जनवारी प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व व उसके बाद रामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई तमाम लुभावनी योजनाओं का दम समय से पहले ही निकल गया। जबकि सरकार ने अयोध्या को धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने की कोशिश थी। अयोध्या के कई स्थलों पर पिकनिक स्पॉट का भी निर्माण किया जा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी मंशा है कि अयोध्या धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से आगे भी बढ़े लेकिन इसी अयोध्या में बीते दिनों शुरू हुए पैराग्लाइडिंग और क्रूज की सेवाएं बंद कर दी गई तो लखनऊ से अयोध्या के लिए घोषित हेलीकॉप्टर सेवा तो सिर्फ कागजों और भाषणों तक ही सीमित रह गयी।
आपको बताते चलें की प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने अयोध्या में क्रूज का उद्घाटन किया था। जिसके बाद कुछ दिनों तक राम भक्त क्रूज से जलविहार का आनंद ले रहे थे लेकिन सरयू में पानी न होने की वजह से क्रूज नहीं चल पाया अब सरयू में पानी पर्याप्त मात्रा में है बावजूद उसके बाद क्रूज का कुछ आता पता नहीं है। तो दूसरी तरफ अयोध्या में सरयू के बालू घाट पर 1 साल पहले पैराग्लाइडिंग का शुरूआत किया गया था जिसमें अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल ने उद्घाटन किया था। यहां 15 मिनट में पैराग्लाइडिंग ₹1500 के किराए में अयोध्या आने वाले पर्यटक को आसमान से रामनगरी का दीदार कर रहे थे लेकिन कुछ दिन बाद वह सेवा भी बंद हो गई।
हेलीकॉप्टर सेवा हुई बंद अफसर ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कुछ दिनों तक अयोध्या में हेलीकॉप्टर की भी सेवा शुरू हुई थी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेलीकॉप्टर में सवार होकर ₹3000 के किराए में 15 मिनट तक आसमान से प्रभु राम के भव्य मंदिर का भी दीदार कर रहे थे लेकिन यह सेवा भी कुछ दिनों तक ही चली उसके बाद अचानक से बंद हो गई।
इसे भी पढ़ें:- क्षत्रिय यदुवंश : अखण्ड आर्याव्रत का प्रतीक।
अब सवाल उठता है की कैसे धर्मनगरी अयोध्या धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर स्थापित होगी। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरपी यादव ने बताया कि अयोध्या में पैराग्लाइडिंग और क्रूज की सेवा अयोध्या में जो संचालित हो रही थी यह पर्यटन विभाग की योजना नहीं थी। इस योजना को अयोध्या विकास प्राधिकरण और नगर निगम ने अनुबंध किया था।
क्रूज के लिए अब बन रही जेट्टी, फिर शुरू होगा संचालन
पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि सरयू में पानी कम होने की वजह से क्रूज का संचालन नहीं हो पाया। अब पानी पर्याप्त मात्रा में है साथ ही क्रूज को चलाने के लिए एक जेट्टी की आवश्यकता होती है जो अभी निर्माणअधीन है। इसको पूरा होने के बाद क्रूज का संचालन शुरू किया जाएगा। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पैराग्लाइडिंग को लेकर हमें कोई जानकारी नहीं है। पैराग्लाइडिंग संचालित करने वाली कंपनी को मुनाफा या फिर घाटा हुआ होगा। इस वजह से उस कंपनी ने यहां पर सेवाएं बंद की है।
What's Your Reaction?











