मध्यप्रदेश न्यूज़: दुल्हन की तरह सजा ताप्ती सरोवर, ताप्ती जन्म उत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा।

By INA News Desk
Jul 13, 2024 - 19:43
64 Views
मध्यप्रदेश न्यूज़: दुल्हन की तरह सजा ताप्ती सरोवर, ताप्ती जन्म उत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा।
  • दुल्हन की तरह सजा ताप्ती सरोवर ताप्ती जन्म उत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा। मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी 21 फिट की हनुमान जी की झांकी।

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की मुलताई में सूर्यपुत्रि मां ताप्ती जन्म उत्सव पर पुण्यसलिला मां ताप्ती सरोवर को दुल्हन की तरह सजाया गया वहीँ रंगबिरंगी रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा आपको बता दें कि मां ताप्ती का उद्गम स्थल मुलताई ही है जहाँ प्रतिवर्ष मां का जन्मोत्सव जोर शोर से मनाया जाता है इसी को लेकर आज माँ ताप्ती के उद्गम स्थल पर जन्मोत्सव को लेकर भक्तो  में भारी उत्साह देखा गया और इसी उत्सव में यहाँ भक्तों का  रैला उमड़ पड़ा,पवित्र ताप्ती सरोवर पर सुबह से ही भक्तो की भीड़ लगी रही।

इसे भी पढ़ें:- बयाना की प्राचीनता का ऐतिहासिक अध्ययन- बयाना भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान, पढ़ें पूरा इतिहास।

वही मां ताप्ती दर्शन और पूजा अर्चना के लिए लाखो भक्त ताप्ती नगरी पहुंचे। जहां मां ताप्ती जन्म उत्सव समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमे 21 फिट के हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। वही डीजे की धुन पर हजारों युवा थिरकते नजर आये  भव्य शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई ताप्ती सरोवर पहुंची जहां मां ताप्ती की महाआरती की गई।

बताया जा रहा है कि जन्म उत्सव में शामिल हुए लाखो भक्तो की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। नगर में जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था,वही आसामाजिक तत्वों पर नजर रखने ताप्ती सरोवर के आसपास सीसी टीवी कैमरे लगाए गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow