Deoband : श्री राम मंडल सेवा ट्रस्ट ने राम बारात और जानकी विवाह का मंचन किया
विवाह के दौरान महिलाओं ने बारातियों को गाली गीत समेत मंगलगीत गाकर स्वागत किया।स्थानीय कस्बे में निकली राम बारात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। राम बारात रामलीला भवन से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए जनकपुरी पर पहुंची।
कस्बेवासियों ने फूलों की वर्षा से व महिलाओं ने गीत गाकर बारातियों का स्वागत किया
Deoband News INA.
नगर में रामा मंडल द्वारा बुधवार की रात राम बारात और जानकी विवाह लीला का मंचन किया गया। कस्बेवासियों ने राम बारात पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।विवाह के दौरान महिलाओं ने बारातियों को गाली गीत समेत मंगलगीत गाकर स्वागत किया।स्थानीय कस्बे में निकली राम बारात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। राम बारात रामलीला भवन से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए जनकपुरी पर पहुंची।
जहां महिलाओं ने मंगल व सोहर गीत से बारातियों का स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने राम को गारी दी, तो जानकी माता की संखियो ने लोकगीत 'आवाज आने लगी की आज मिथिला नगरियां निहाल संखिया' के गायन ने समा बांध दिया। राम देखे सिया को सिया राम को चारों अंखियां लड़ी की लड़ी रह गई के गीतों पर बाराती मंद-मंद मुस्कान से अपने को नही रोक पाए और नृत्य करने लगे।जैसे ही राम ने जानकी के गले में वरमाला डाला।
पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारे से पूरा चौक गूंज उठा।जगह जगह बारातियों को जलपान करने की व्यवस्था नगरवासियों ने की थी।पूरे नगर में राम जानकी विवाह की लीला को लेकर उत्साह बना रहा, जो देर रात तक चलता रहा।बारात में मंडल के अध्यक्ष राकेश सिंघल देवीलाल शर्मा अनुज अग्रवाल अरविंद गुप्ता पारस सिंघल विशाल गर्ग अमित गर्ग विनय गुप्ता रितेश बंसल अमित तायल आदि उपस्थित थे
What's Your Reaction?











