Shahjahanpur News: जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त निर्देशो के क्रम में दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
रिपोर्ट- फै़याज़उद्दीन साग़री
शाहजहांपुर। उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त निर्देशो के क्रम में दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 09.09.2024 को जनपद न्यायाधीष/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाॅपुर भानु देव शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाॅपुर/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूश तिवारी द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन आज दिनांक 09.09.2024 से दिनांक 13.09.2024 के मध्य जनपद के अलग तहसील व क्षेत्रों में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करेगा। वाहन द्वारा प्रचार प्रसार करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाॅपुर में कार्यरत पैरा लीगल वालेन्टियर्स को नामित किया गया है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक 11.09.2024 से 13.09.2024 के मध्य विषेश लोक अदालत (petty offence) का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें लघु प्रकृति के षमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें: Hardoi News: मास कम्युनिकेशन एवं रेडियो विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।
इस मौके पर अपर जिला जज सुदीप कुमार जायसवाल, आषीश वर्मा, गरिमा सिंह, अपर्णा त्रिपाठी,लवी यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति अग्रवाल व आदि न्यायिेेक अधिकारीगण उपस्थित रहे। व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाॅफ व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











