बलिया न्यूज़: जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिये आवश्यक दिशा- निर्देश। 

By INA News Desk
Aug 5, 2024 - 19:54
66 Views
बलिया न्यूज़: जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिये आवश्यक दिशा- निर्देश। 
महिला अस्पताल में निरीक्षण करते डीएम
Advertisement
Advertisement


Report-S.Asif Hussain zaidi.

  • मरीज के साथ रहें सिर्फ एक तीमारदारः जिलाधिकारी

बलियाः जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की चिकित्सा व्यवस्था तो संतोष जताया, लेकिन अस्पताल में भीडभाड़ देख निर्देश दिया कि एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार हो, यह सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि किसी भी हालत में मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सरकार की ओर से जो सुविधाएं अनुमन्य है, वह मरीजों तक पहुंचनी चाहिए।

उन्होंने प्रसव व्यवस्था, ओटी व विभिन्न वार्डोंं  में जाकर स्टॉफ के कार्य, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था को देखा। पैथालॉजी में प्रकाश का अभाव मिलने पर कहा कि अगर भीड़ अधिक होती है तो उस हिसाब से प्रकाश व्यवस्था व गर्मी दूर करने के संसाधन लगवाएं। किसी मरीज को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। ओपीडी कक्षों में जाकर चिकित्सकों की उपस्थिति व उनके कार्य का निरीक्षण किया। मरीजों से भी बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं। इसके बाद सीएमएस कक्ष में बैठक विभिन्न अभिलेखों की जांच पड़ताल की। सीएमएस से कहा कि आवश्यकता पड़ने पर स्वयं भी मरीजों को देखें। अस्पताल में सफाई, दवाओं की हमेशा उपलब्धता व मरीजों को बेेहतर चिकित्सा व्यवस्था के माध्यम से संतुष्ट करने पर विशेष जोर दिया।

  • जिलाधिकारी ने की स्वतंत्रता दिवस व हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपते हुए पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा 13 से 15 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में परियोजना निदेशक व राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त से जरूरी जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें:- बलिया न्यूज़: जिलाधिकारी ने की महिला कल्याण विभाग की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन विविध कार्यक्रम होना है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन कार्यक्रमों को कराने की जिम्मेदारी मिली है, पूरी रूचि लेकर उसका भव्य आयोजन कराएं। स्वतंत्रता सेनानी संगठन के शिवकुमार कौशिकेय ने सुझाव दिया कि जिले में ऐतिहासिक स्थल के रूप में तमाम शहीद स्मारक हैं, जहां साफ सफाई तक नहीं की जाती है। स्वतंत्रता दिवस पर जीवित स्वतंत्रतता सेनानियों व उनकी पत्नियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित नगर निकाय व ग्राम पंचायत अपने सफाईकर्मियों के माध्यम से यह सुनिश्चित कराएं कि प्रतिदिन शहीद स्मारकों पर सफाई हो। बैठक में एडीएम डीपी सिंह, डीएफओ अभिषेक आनन्द सहित अन्य अधिकारी व शहर के प्रमुख समााजसेवी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement