बलिया न्यूज़: यातायात नियमो का पालन न करने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- क्षेत्राधिकारी यातायात

Aug 5, 2024 - 20:03
46 Views
बलिया न्यूज़: यातायात नियमो का पालन न करने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- क्षेत्राधिकारी यातायात


Report-S.Asif Hussain zaidi

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद बलिया शहर की यातायात व्यवस्था को  सुचारू रुप से संचालन व सड़क दुर्घटना में कमी लाये जाने हेतु क्षेत्राधिकारी यातायात बलिया गौरव शर्मा द्वारा प्रभारी यातायात बलिया उ0नि0 मो0 समद खान के साथ क्षेत्राधिकारी यातायात कार्यालय में ई-रिक्शा यूनियन संचालक के अध्यक्ष व सदस्यगण के साथ बैठक की गयी । बैठक में ई-रिक्शों को निर्धारित 01 से 05 रूटों पर आवंटित क्रम संख्या/रंग अंकित कराकर ड्राइविंग लाईसेंस व फिटनेस के साथ निर्धारित रुट में संचालन हेतु निर्देशित किया गया तथा जो ई-रिक्शा निर्धारित रूट में रजिस्टर्ड नहीं है उनको शहर से बाहर संचालन हेतु बताया गया।

इसे भी पढ़ें:- बलिया न्यूज़: जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिये आवश्यक दिशा- निर्देश।

क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा ई-रिक्शा यूनियन संचालक के अध्यक्ष व सदस्यगण को निर्धारित पाँचों रूट में आवंटित ई-रिक्शों का क्रम संख्या/रंग को अद्यतन कर ई-रिक्शों का संचालन कराने व उपर्युक्त का कड़ाई से अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया । पालन न करने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow