बलिया आईएनए न्यूज़: पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता का होगा आयोजन। 

जिला की टीम का चयन खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी....

Sep 4, 2024 - 17:23
50 Views
बलिया आईएनए न्यूज़: पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता का होगा आयोजन। 

Report-S.Asif Hussain zaidi

बलिया। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता हेतु जिला की टीम का चयन खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 09-11 सितम्बर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में किया जा रहा है।

उक्त प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 06 सितम्बर, 2024 को प्रातः 10.00 बजे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 07 सितम्बर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर पुरूष वालीबाल खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर पुरूष वालीबाल खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- अयोध्या आईएनए न्यूज़: प्रेमिका को फोन करने वाले उमेश को प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट।

मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर पुरूष वालीबाल खिलाड़ी दिनांक 09 से 11 सितम्बर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय बलिया में सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow