Ballia: जिला प्रशासन का अनाधिकृत कब्जा मेले के ऐतिहासिक अस्तित्व को खतरा- बिनोद 

चेयरमैन के भाई विनोद कुमार गुप्ता ने आवश्यकता से अधिक प्रशासनिक हस्तक्षेप को ऐतिहासिक ददरी मेले को समाप्त करने साजिश बताया है।उन्होने कहा कि नगर पालिका

Oct 18, 2025 - 00:03
38 Views
Ballia: जिला प्रशासन का अनाधिकृत कब्जा मेले के ऐतिहासिक अस्तित्व को खतरा- बिनोद 
जिला प्रशासन का अनाधिकृत कब्जा मेले के ऐतिहासिक अस्तित्व को खतरा- बिनोद 

Report- S.Asif Hussain zaidi

बलिया। चेयरमैन के भाई विनोद कुमार गुप्ता ने आवश्यकता से अधिक प्रशासनिक हस्तक्षेप को ऐतिहासिक ददरी मेले को समाप्त करने साजिश बताया है।उन्होने कहा कि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जिला प्रशासन को लगातार गुमराह कर रहे है।उन्होने बताया कि ददरी मेले के साथ जिले और जनपद वासियो का सम्मान जुड़ा होने के साथ लम्बे समय से ददरी मेला नगर पालिका लगाती रही है परन्तु विगत दो वर्षो मेले पर जिला प्रशासन का अनाधिकृत कब्जा मेले के ऐतिहासिक पहचान के साथ नगर पालिका परिषद की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।जो अच्छी बात नही।

कहा कि मेले को गत वर्ष भी जिला प्रशासन ने प्रभावित किया था।इस बार भी यही कुचक्र रचा जा रहा है।इसके डाईरेक्टर से लेकर एक्टर तक सब कुछ ईओ साहब है।वह जो चाहेगें वैसा करेगे।कहा कि प्रशासनिक हस्तक्षेप से गत वर्ष बाहर के व्यापारी बन्धु की आवक विगत वर्षो की अपेक्षा काफी कम थी।इस वर्ष यदि प्रशासन का हस्तक्षेप पर शासन द्वारा तत्काल रोक नही लगती तो कुछ भी सम्भव है। जहां तक ददरी मेले का सवाल है उन्हे इससे क्या लेना देना कि मेले की पैराणिकता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।जिला प्रशासन का प्रयास तो सिर्फ मेले को आधुनिक मेला के रूप देना चाहता है।  अब तो ऐसा लगने लगा कि ददरी मेले की लोक प्रियता पर नगर पालिका और जिला प्रशासन की भ्रटाचारी नीति के चलते मेले के अस्तित्व पर खतरा मडंराने लगा है जिसके लिए पुरी तरह जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। देखना है होता क्या है।

Also Read- Lucknow : त्योहारों पर ‘मिलावटखोरों’ पर कड़ी कार्रवाई जारी, 3,394 क्विंटल मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow