हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने परेली में लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा।

Jul 14, 2024 - 13:09
352 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने परेली में लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा।

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शाहाबाद के परेली ग्राम में बाढ़ प्रभावितों का हाल जाना। उन्होंने लोगों से बाढ़ के सम्बन्ध में संवाद किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी गांव में ट्रैक्टर से नाव तक पहुंचे। उन्होंने नाव से गुजीदेई, शूरापुर, शिंगुलापुर, बारी आदि ग्रामों में बाढ़ की स्थिति को देखा। उन्होंने लोगों को प्रशासन की ओर से पूरी मदद का भरोसा दिलाया।

उन्होंने मेडिकल टीम, राजस्व विभाग टीम को निरंतर लोगों की सहायता के लिए तैनात रहने के निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जाये। ऐसे परिवार जो बाढ़ के कारण घर में भोजन पकाने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए भोजन और रहने की व्यवस्था की जाये। प्रधान, सचिव, कोटेदार व लेखपाल लगातार भ्रमण पर रहें।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई। पिता की हत्या और पुलिस के बर्ताव से तंग आकर बने आईपीएस, छोड़ दी 22 लाख की नौकरी, पढ़ें विस्तार से-

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। प्रभावित बस्ती में खाना बनवाया जाये एवं वितरित कराया जाये। अगर कोई शिकायत मिलती है तो सम्बंधित की जवाबदेही तय की जायेगी। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए पीपी त्रिपाठी, डीसी मनरेगा रवि प्रकाश सिंह, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow