हरदोई में भयंकर बाढ़, 12 गांव बाढ़ से जलमग्न, जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश। 

Jul 14, 2024 - 22:56
348 Views
 हरदोई में भयंकर बाढ़, 12 गांव बाढ़ से जलमग्न, जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश। 
 हरदोई में भयंकर बाढ़, 12 गांव बाढ़ से जलमग्न

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बावन विकास खण्ड के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा किया। जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में 12 गाँव ऐसे है जो पूरी तरह जलमग्न है। संपर्क मार्ग कट चुके है नाव पर जा कर वहाँ तक गए स्थिति देखी तथा ग्रामीणों से बात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंगा नदी का जलस्तर काफी कम हो गया है, अभी स्थिति सामान्य है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बीमार लोगों की सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रभावित क्षेत्र में अनवरत तैनात रखा जाये। आवश्यकता पड़ने पर बीमारों व गर्भवती महिलाओं को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जाये। दवाओं व एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाये। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं के लिए भूसे चारे आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाये। आवश्यकतानुसार पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रहने का प्रबंध किया जाये। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित स्थान पर रहने का प्रबंध कराया जाये। और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को राज्यपाल करेंगी सम्मानित।

उन्होंने पुलिया के नीचे जल प्रवाह की स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि जल प्रवाह को निर्बाध रखा जाये। प्रवाह मार्ग में आने वाले अवरोधों को हटाया जाये। इस बाद उन्होंने नदी पर बने पुल से चारों ओर की बाढ़ की स्थिति का अवलोकन किया।उन्होंने अधिशाषी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि नदी के किनारे बाँध बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाये ताकि बावन विकास खण्ड के ग्रामों को प्रभावित होने से बचाया जा सके। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी तथा सम्बंधित ग्रामों के प्रधान कोटेदार व आम नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow