हरदोई न्यूज़: नवागत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के हाथ अब जिले की कमान, कार्यभार किया ग्रहण।

By INA News Desk
Jul 15, 2024 - 08:31  · Updated: Jul 15, 2024 - 19:19
217 Views
हरदोई न्यूज़: नवागत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के हाथ अब जिले की कमान,  कार्यभार किया ग्रहण।
नवागत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के हाथ जिले की कमान, कार्यभार किया ग्रहण।
Advertisement
Advertisement

Reported by - Vijay laxmi singh   

हरदोई। रविवार की देर रात नवागत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिले में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। बताते चलें यहां पूर्व में तैनात एसपी केशव चंद्र गोस्वामी का स्थानांतरण हो जाने के बाद नीरज कुमार जादौन हरदोई के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। उन्होंने रविवार की देर रात अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

नए एसपी जादौन काफी तेज तर्रार व स्वच्छ छवि के अधिकारी माने जाते हैं। युवाओं के लिए उनकी प्रशासनिक सेवा में आने की कहानी खुद में बड़ा प्रेरणास्त्रोत है। आईपीएस बनने से पहले वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में लाखों रुपए के पैकेज पर नौकरी कर रहे थे ,लेकिन पिता की हत्या के बाद पुलिस की उपेक्षा व उसकी कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर उन्होंने गरीबों को ईमानदारी से न्याय दिलाने के लिए आईपीएस बनने का प्रण ठान लिया। उनके आईपीएस बनने की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही दिलचस्प आईपीएस बनने के बाद उनकी अपराधियों के खिलाफ किये गए सख्त एक्शन हैं।  

इसे भी पढ़ें:- हरदोई। पिता की हत्या और पुलिस के बर्ताव से तंग आकर बने आईपीएस, छोड़ दी 22 लाख की नौकरी, पढ़ें विस्तार से-

तेज तर्रार और ईमानदार छवि के कारण उनको जिले में उस समय भेजा गया है जब यहां पिछले कुछ माह से अपराधों में काफी बढ़ोतरी हुई है।हरदोई में डायरेक्ट आईपीएस की दरकार लोगों को थी। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने उन्हें नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। जादौन के एसपी बनने से तमाम उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में बेचैनी है,जो कानून की मंशानुरूप कार्य न कर जनता को उचित न्याय नहीं देते थे। हरदोई के नए पुलिस अधीक्षक पर जादौन के कुर्सी सँभालते ही उन तमाम पुलिस अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दीं जो अभी तक सेटिंग-गेटिंग के दम पर कुर्सी संभाले रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement