शाहजहांपुर न्यूज़: खलीक़ उज्ज़मा खां को मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित। 

By INA News Desk
Jul 14, 2024 - 12:28
58 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: खलीक़ उज्ज़मा खां को मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित। 

रिपोर्ट- फै़याज़ साग़री

शाहजहांपुर। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से लखनऊ में हुए आम महोत्सव में कांट के मुनव्वर गंज बरेंडा गांव निवासी खलीक उज्ज़मा खां को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। उनको स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र दिया गया। 

शुक्रवार को अवध शिल्पग्राम में हुए आयोजन में खलीक उज्ज़मा खां ने नाजबू, रटौल, अम्रपाली, मलका, काला पहाड़, हुस्न आरा, राजा, शमशुल असमार और दारूल असमार प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव में कई आम उत्पादक किसानों ने प्रतिभाग किया। खलीक उज्ज़मा ख़ां 60 - 70 किस्मों के आम के पुश्तैनी उत्पादक किसान हैं। उन्होंने ज़िला उद्यान विभाग का आभार जताया है।

इसे भी पढ़ें:-  लखनऊ न्यूज़: आसमान से बरसी मौत- यूपी में आकाशीय बिजली से 84 लोगों की गई जान, योगी सरकार बचाव के लिए बना रही ये योजना।

लखनऊ में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2024 का शुभारम्भ किया। इस आयोजन में सरकार प्रगतिशील किसानों और बागवानों को सम्मानित करती है। मुख्यमंत्री ने आम प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। साथ ही आम ट्रक को हरी झंडी भी दिखाई, जिसमें भरे आम विभिन्न देशों को निर्यात होंगे। तीन दिवसीय आम महोत्सव में यूपी के साथ मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों के आम किसान पहुंचे हैं। कार्यक्रम में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त डा. देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow