New Delhi: दिल्ली मेडिकल काउंसिल चुनाव में डॉ. अनिरुद्ध लोचन ने ठोकी ताल, पारदर्शी और जवाबदेह चिकित्सा व्यवस्था का लिया संकल्प। 

आगामी दिल्ली मेडिकल काउंसिल (DMC) चुनाव को लेकर चिकित्सा जगत में हलचल तेज हो गई है। जीवन ज्योति अस्पताल

May 25, 2026 - 19:14
47 Views
New Delhi: दिल्ली मेडिकल काउंसिल चुनाव में डॉ. अनिरुद्ध लोचन ने ठोकी ताल, पारदर्शी और जवाबदेह चिकित्सा व्यवस्था का लिया संकल्प। 
दिल्ली मेडिकल काउंसिल चुनाव में डॉ. अनिरुद्ध लोचन ने ठोकी ताल, पारदर्शी और जवाबदेह चिकित्सा व्यवस्था का लिया संकल्प। 

नई दिल्ली। आगामी दिल्ली मेडिकल काउंसिल (DMC) चुनाव को लेकर चिकित्सा जगत में हलचल तेज हो गई है। जीवन ज्योति अस्पताल, शाहदरा के श्वसन रोग एवं क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉ. अनिरुद्ध लोचन ने चुनाव मैदान में उतरते हुए पारदर्शी, समावेशी और जवाबदेह चिकित्सा व्यवस्था का संकल्प लिया है।

दिल्ली मेडिकल काउंसिल का चुनाव 31 मई 2026 को शास्त्री पार्क स्थित परिषद कार्यालय में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। चिकित्सा समुदाय इस चुनाव को ऐसे नेतृत्व के चयन का अवसर मान रहा है, जो डॉक्टरों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ चिकित्सा व्यवस्था में सुधार ला सके।

दो दशक से अधिक के चिकित्सकीय अनुभव रखने वाले डॉ. अनिरुद्ध लोचन वर्तमान में शाहदरा स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने गंभीर मरीजों के उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और चिकित्सा तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।

उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए डॉ. लोचन ने कहा कि आज चिकित्सा क्षेत्र कई चुनौतियों से गुजर रहा है। युवा डॉक्टर रजिस्ट्रेशन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, जबकि वरिष्ठ चिकित्सकों को कार्यभार, सुरक्षा और कानूनी जटिलताओं जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि दिल्ली मेडिकल काउंसिल डॉक्टरों की आवाज को मजबूती देने वाला संवेदनशील और पारदर्शी मंच बने।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा समुदाय को ऐसी व्यवस्था की जरूरत है, जो डॉक्टरों के अधिकारों की रक्षा करे, प्रक्रियाओं को सरल बनाए और वास्तविक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे। डॉ. लोचन का मानना है कि एक मजबूत और जवाबदेह मेडिकल काउंसिल ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला बन सकती है।

चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक प्रक्रियाओं, कार्यस्थल सुरक्षा और सकारात्मक सुधारों के समर्थक डॉ. लोचन को उनके सहकर्मी सहज, स्पष्टवादी और समाधान-उन्मुख चिकित्सक के रूप में पहचानते हैं। कठिन परिस्थितियों में नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहयोग उनकी विशेष पहचान मानी जाती है।

डॉ. लोचन ने दिल्ली के पंजीकृत चिकित्सकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर दिल्ली मेडिकल काउंसिल को उत्कृष्टता, पारदर्शिता और विश्वास का मजबूत मंच बना सकते हैं, जो डॉक्टरों और समाज दोनों के हितों की रक्षा करे।

Also Read- दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे को हाई-टेक बनाने की ऐतिहासिक पहल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गवर्नेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-लर्निंग को शामिल करने का खाका खींचा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow