Sambhal News: प्रशासन की अनदेखी से धराशाई हुई ऐतिहासिक इमारत, तोता मैना की कब्र और बाबली के कुंए की भी खस्ता हालत। 

चक्की के पाट के बारे में माना जाता है कि आल्हा ऊदल ने अपनी मल्ल कला का प्रदर्शन करते हुए...

By INA News Desk
Sep 19, 2024 - 14:13  · Updated: Sep 19, 2024 - 15:43
864 Views
Sambhal News: प्रशासन की अनदेखी से धराशाई हुई ऐतिहासिक इमारत, तोता मैना की कब्र और बाबली के कुंए की भी खस्ता हालत। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। भारी बरसात के बीच सम्भल में बहुत बड़ी घटना हुई है आल्हा ऊदल का ऐतिहासिक चक्की का पाट टूट गया है पाट की जर्जर दीवार धराशाई हो गई जिसके बाद पाट टूटा है। लोग काफी समय से इस चक्की के पाठ की मरम्मत की मांग कर रहे थे। सम्भल में ओर भी ऐतिहासिक इमारत जर्जर हालत में है अगर उनकी भी देखरेख नहीं हुई तो उनका भी एक दिन नामोनिशान मिट जाएगा।

ऐतिहासिक धरोहर चक्की का पाट टूटने की घटना सम्भल के चक्की पाट बाजार इलाके की है जहां ऊंची दीवार पर चक्की का पाट लगा हुआ था। भारी बरसात और तेज हवाओं से पाट की जर्जर दीवार ढह गई तथा चक्की पाट समेत दीवार  सड़क पर आ गिरी। चक्की पाट गिरने की सूचना पर एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंचे। मलबे से टूटे पाट को निकाला गया एसडीएम ने दीवार को सही करा कर पाट को दोबारा लगवाने का भरोसा दिया है अलबत्ता सम्भल इलाके के लिए ऐतिहासिक धरोहर के नुकसान की ये बहुत बड़ी घटना है।

चक्की के पाट के बारे में माना जाता है कि आल्हा ऊदल ने अपनी मल्ल कला का प्रदर्शन करते हुए एक छलांग में चक्की के पाट को ऊंची दीवार में टांग दिया था वर्तमान समय में इस इलाके में चक्की पाट बाजार है वहीं पाट देखने को तमाम देसी और विदेशी लोग चक्की पाट बाजार में पाते हैं पाट का स्वामित्व पुरातत्व विभाग का है वहीं स्थानीय लोगों का जहां पाट से बेहद लगाव है वहीं पाट का सम्भल की पहचान में बड़ा योगदान समझा जाता है।

Also Read- Lucknow News: और खास बनेगा फलों का राजा आम- देश-विदेश के नामचीन विशेषज्ञ करेंगे इस मुद्दे पर चर्चा।

वहीं पूर्व सपा जिला अध्यक्ष फिरोज खा व वार्ड 18 की सभासद चंचल के अलावा काफी लोगों ने इस जर्जर ऐतिहासिक इमारत को सही करने की मांग उठाई मगर प्रशासन ने इसे अनदेखा करते हुए इस और कोई ध्यान नहीं दिया इस इमारत का एसडीएम, डीएम व पुरातत्व विभाग तक ने निरीक्षण किया मगर इसके हालत ऐसे ही बने हुए थे। आखिरकार सम्भल की एक ऐतिहासिक इमारत धराशाई हुई है इसी तरह सम्भल में तोता मैना की कब्र और बबली का कुआं भी जर्जर हालत में अनदेखी की भेंट चढ़ रहा है।

बाइट - विनय कुमार मिश्रा, एसडीएम सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow