Sambhal: सम्भल में बिजली चोरों पर तड़के कार्रवाई, 43 लोग पकड़े गए, मस्जिद में भी चोरी उजागर।

सम्भल जनपद में बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने तड़के बड़ी कार्रवाई कर बिजली चोरों में हड़कंप मचा दिया। एसडीएम

Jan 10, 2026 - 18:37
 0  18
Sambhal: सम्भल में बिजली चोरों पर तड़के कार्रवाई, 43 लोग पकड़े गए, मस्जिद में भी चोरी उजागर।
सम्भल में बिजली चोरों पर तड़के कार्रवाई, 43 लोग पकड़े गए, मस्जिद में भी चोरी उजागर।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने तड़के बड़ी कार्रवाई कर बिजली चोरों में हड़कंप मचा दिया। एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह करीब पांच बजे दो गांवों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 43 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। हैरानी की बात यह रही कि एक मस्जिद में भी अवैध रूप से बिजली चोरी का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, सम्भल के धनारी गांव में प्रशासन की टीम ने उस वक्त छापा मारा जब अधिकांश लोग लिहाफों में दुबके हुए सो रहे थे। जांच के दौरान कई घरों में सीधे लाइन डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इसी दौरान गांव की एक मस्जिद में भी अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली का उपयोग होते हुए पाया गया। बिजली विभाग ने मौके पर ही कनेक्शन काटते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं, दूसरे गांव डूंढ़ाबाग में भी टीम ने छापेमारी कर बिना किसी वैध कनेक्शन के चल रहे एक अवैध ट्यूबवेल को पकड़ा। बिजली विभाग के अनुसार, यह ट्यूबवेल लंबे समय से चोरी की बिजली से संचालित हो रहा था।

बबराला सेक्शन के जेई सुनील कुमार ने बताया कि धनारी गांव में करीब 60 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। कुल 43 उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है, जिनमें एक मस्जिद भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और आज शाम तक संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। बिजली विभाग की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में बिजली चोरों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Also Read- अब कुत्ता भी भगायेंगे शिक्षक, राजस्थान शिक्षा विभाग के आदेश पर शिक्षकों में भारी आक्रोश: प्रभारी शिक्षकों को आवारा कुत्तों की निगरानी का आदेश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।