Bajpur: ग्राम दियोहरी के ग्रामीण घर के पर ऊपर से 11 हजार की विद्युत लाइन हटाओ- अनिल वाल्मीकि

ग्राम दियोहरी के बासिंदो के घर की छत के उपर से 11हजार की विद्युत लाइन गुजर रही है जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने उत्तराखंड वाल्मीकि

Dec 12, 2025 - 16:04
40 Views
Bajpur: ग्राम दियोहरी के ग्रामीण घर के पर ऊपर से 11 हजार की विद्युत लाइन हटाओ- अनिल वाल्मीकि
ग्राम दियोहरी के ग्रामीण घर के पर ऊपर से 11 हजार की विद्युत लाइन हटाओ- अनिल वाल्मीकि

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम दियोहरी के बासिंदो के घर की छत के उपर से 11हजार की विद्युत लाइन गुजर रही है जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने उत्तराखंड वाल्मीकि दलित सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरने पर बैठे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा विद्युत लाइन नहीं हटाई गई तो होगा बड़ा आंदोलन।उत्तराखंड वाल्मीकि दलित सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि ने कहा लोगों की घरो कि छत के ऊपर से 11हजार की विद्युत लाइन गुजर रही है इससे पहले भी कई लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं और कई जानवर करंट की चपेट में आकर झुलस गए हैं।

उन्होंने कहा विद्युत विभाग के एक्शन को कई बार इससे अवगत कराया जा चुका है और उन्हें ज्ञापन भी दिया जा चुका है लेकिन अभी तक विद्युत लाइन हटाने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। विद्युत विभाग द्वारा ग्राम दियोहरी की विद्युत लाईन अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।इस मौके पर सुमन,आशा,पिंकी,रेनू,प्रेमवती, गंगा देवी,रामवती,अनीता,पूनम मीरा,राखी,सुखवाती,नरेश,महेश जितेंद्र,राजू आदि मौजूद थी। 

Also Read- ललितपुर फर्जीवाड़े का सनसनीखेज खुलासा- इंजीनियर ने जीजा की मेडिकल डिग्री से 3.5 साल तक कार्डियोलॉजिस्ट बनकर मरीजों का इलाज किया, जांच तेज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow