हरदोई न्यूज़: ब्लॉक परिसर में कृषि गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेला का आयोजन: किसानों को किया गया जागरूक।

By INA News Desk
Jun 23, 2024 - 20:21
87 Views
हरदोई न्यूज़: ब्लॉक परिसर में कृषि गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेला का आयोजन: किसानों को किया गया जागरूक।

कछौना \ हरदोई। कृषि सूचना तंत्र एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम  खरीफ वर्ष 2024-25 के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन विकासखंड कछौना परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले से आये एसएमएस हुकुम सिंह द्वारा किया गया।

हुकुम सिंह के ने सोलर पंप एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में चर्चा की, तथा मनोज कुमार  प्राविधिक सहायक ग्रुप B के ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला सलाहकार प्रेम चंद्र कुशवाहा ने कृषि यंत्रीकरण पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा तथा पीएम किसान सम्मान निधि एवं ई-केवाईसी के बारे में किसानों को विस्तार से बताया।

प्राविधिक सहायक संतोष कुमार ने ट्राइकोडर्मा एवं बावरिया के उपयोग के बारे में जानकारी दी। मेले के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल कछौना के अध्यक्ष नवीन पटेल ने अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते सरकार और किसान, गरीब, नवजवान के संबंधों पर चर्चा की ।

इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल कछौना के उपाध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह, मंडल महामंत्री शिवम मिश्रा  तथा कृषि विभाग के बीज गोदाम प्रभारी मंजेश कुमार, कर्मचारी आशीष कुमार, रोहित सिंह, कमलेश कुमार, राजेस्वर वर्मा व ऋषि कुमार के साथ दूरदराज से आये समानित किसान  उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement