शाहजहांपुर न्यूज़: वित्त मंत्री व सांसद ने वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया। 

Jul 19, 2024 - 20:10
43 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: वित्त मंत्री व सांसद ने वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया। 

रिपोर्ट- फै़याज़ उद्दीन 

शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर 135 नगर विधानसभा के वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं सांसद अरूण कुमार सागर ने मतदाताओ को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि मतदाता सर्वोपरि है। हमारा कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है आज जनता के आशीर्वाद सहयोग से ही लोकसभा, एवं ददरौल विधान के उपचुनाव में विजय मिली है वो उनके सुख दुख में सदैव उनके साथ खड़े है। सभी देवतुलय कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए सांसद अरुण सागर ने कहा आज मतदाता के आशीर्वाद से ही वो फिर से सांसद बने है। अरुण सागर ने कहा कार्यकर्ताओं की हक लड़ाई वह सदैव लड़ेंगे। कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।  

इसे भी पढ़ें:- शाहजहाँपुर न्यूज़: विभिन्न मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने दिया ज्ञापन।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर एक अभियान एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए सभी से आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ग के वरिष्ठ मतदाता को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने बालो में मंजुला बाथम, रमन गुप्ता, डॉक्टर राकेश दीक्षित, डॉ. आकाश श्रीवास्तव, डॉ. केडी सिंह, सुरेश सिघल, विनोद अग्रवाल, अल्पना श्रीवास्त, शिक्षक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक राम सिंह आदि को अंग वस्त्र पहनाकर व फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि सभी ब्लॉक प्रमुख सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं महानगर कमेटी के पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow