कोटा न्यूज़: राहुल गांधी के विवाह और सद्बुद्धि के लिए कराया मेंढक मेंढकी का विवाह।

By INA News Desk
Jul 2, 2024 - 19:17
120 Views
कोटा न्यूज़: राहुल गांधी के विवाह और सद्बुद्धि के लिए कराया मेंढक मेंढकी का विवाह।

कोटा। पूरे देश भर में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताए जाने के बयान का विरोध हो रहा है। कोटा में भी राहुल गांधी के बयान के विरोध में एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोटा में भाजपा नेता राकेश नायक के नेतृत्व में सुभाष नगर में मेंढक मेंढकी के विवाह का आयोजन किया गया। मेंढक मेंढकी और राहुल गांधी का फोटो रखकर आयोजन की रस्म अदायगी की गई।

राजस्थान के हाडोती आंचल में ऐसी मान्यता है की अच्छी बारिश और विवाह की कामना के लिए मेंढक मेंढकी का विवाह कराया जाता है। मीडिया से बात करते हुए राकेश नायक ने बताया कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक बताने वाला बेहूदा बयान दिया है।

राहुल गांधी की काफी उम्र हो गई है और अभी तक उनका विवाह नहीं हुआ है इसी कारण उनमें सामाजिक परिपक्वता नहीं आई है और वह संसद में अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। इसी को देखते हुए राहुल गांधी के विवाह और सद्बुद्धि की कामना के लिए मेंढक मेंढकी के विवाह का आयोजन किया गया है ताकि राहुल गांधी का जल्द से जल्द विवाह हो और उनको सद्बुद्धि आए ताकि इस तरह की अनर्गल बयान बाजी नहीं करें।

साथ ही राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस समर्थक हिंदू भाइयों को भी राहुल गांधी पर यह दबाव बनाना चाहिए कि वह इस मामले पर देश से माफी मांगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement