हरदोई न्यूज़: समस्त सरकारी एवं गरीबों की भूमि कब्जा मुक्त करायें:- मंगला प्रसाद सिंह

By INA News Desk
Jul 22, 2024 - 15:17
218 Views
हरदोई न्यूज़: समस्त सरकारी एवं गरीबों की भूमि कब्जा मुक्त करायें:- मंगला प्रसाद सिंह
समस्त सरकारी एवं गरीबों की भूमि कब्जा मुक्त करायें:- मंगला प्रसाद सिंह
Advertisement
Advertisement
  • विकास, निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का ध्यान रखें एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र गरीबों तक पहुंचायें:- जिलाधिकारी
  • बाढ़ग्रस्त गांवों की स्थिति की जानकारी कानूनगों एवं लेखपालों से लेते रहेः-डीएम
  • शान्ति एवं भाईचारा बनाये रखने के लिए आम जनता से अच्छा व्यवहार करें:-एसपी
  • दबंग, अपराधी एवं अपराधिक तत्वों की जानकारी प्रतिदिन लेंः-नीरज कुमार जादौन

हरदोई। तहसील सवायजपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास, निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए गांव के गरीब लोगों को पात्रता के आधार पर लाभान्वित करायें तथा नियमित प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर समाधान कराये और आईजीआरएस की पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित तिथि तक निस्तारण अवश्य करा दें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जो की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नायब तहसीलदार, कानूनगों तथा लेखपालों को निर्देश दिये कि जिन गांवों से अवैध कब्जों की शिकायतें आयी है उन गांवों का एक रोस्टर बनाकर पुलिस टीम के साथ जाये तथा सरकारी एवं गरीबों की भूमि का चिहिंकान करें और सभी भूमि कब्जा मुक्त करायें एवं कब्जा करने वाले भूमाफियों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्यवाही करें।

उन्होने तहसीलदार को निर्देश दिये कि कानूनगो व लेखपालों से अवैध कब्जों सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही का प्रतिदिन आकंलन करें और कृत कार्यवाही से उप जिलाधिकारी को भी अवगत करायें। उन्होने उप जिलाधिकारी से कहा कि बाढ़ग्रस्त गांवों की स्थिति की जानकारी कानूनगों एवं लेखपालों से लेते रहे तथा बाढ़ चौकियों का स्वयं समय-समय पर निरीक्षण करें और पीड़ित लोगों के ठहरने, खाने तथा पेयजल आदि की व्यवस्था की करायें।

जिलाधिकारी ने खाद्यान्न संबंधी शिकायतों के सम्बन्ध में जिला पूर्ति को निर्देश दिये कि गरीबों को राशन न देने वाले कोटेदारों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करें और खाद्यान्न वितरण सप्लाई इंस्पेकटरों की निगरानी में करायें। विद्युत विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये बरसात एवं भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जहां पोल खराब एवं लाइन जर्जर हो गयी उन्हें तत्काल ठीक कराये और खराब ट्रान्सफार्मरो का समय पर बदलवायें तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई करायें। 

पेंशन से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के बारे में जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन पात्र लोगों की पेंशन किसी कारण बन्द हो गयी है उनका सत्यापन कराने के साथ सही पाये जाने पर तत्काल पेंशन बहाल करायें तथा नवीन आवेदन पत्रों का ब्लाक स्तर पर सत्यापन कर स्वीकृत हेतु विभाग को प्रेषित करें। अन्य विभागों की प्राप्त शिकायती पत्रों पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण समय पर करायें तथा विभागीय योजनाओं को रूची लेकर समय पर पूरा करें अन्यथा शिकायतों के निस्तारण एवं विभागीय कार्यो में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने पर संबंधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई: मारपीट के मामले में 1 गिरफ्तार

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि क्षेत्र में शान्ति एवं भाईचारा बनाये रखने के लिए आम जनता से अच्छा व्यवहार करने के साथ थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाये।

उन्होने कहा अवैध भूमि को कब्जा मुक्त के समय राजस्व टीम के साथ पर्याप्त पुलिस बल भेजे तथा गांव के दबंग, अपराधी एवं अपराधिक तत्वों के सम्बन्ध में बीट सिपाहियों से जानकारी प्रतिदिन लें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा डा0 रोहताश कुमार, डीएफओ, उप जिलाधिकारी अरूणिमा श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, जिला विकास अधिकारी, डीडी कृषि सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ईओ, बीडीओ, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement