हापुड़ न्यूज़: दूसरी शादी करने के विरोध पर पहली पत्नी को दिया तलाक।

Jul 10, 2024 - 17:02
134 Views
हापुड़ न्यूज़: दूसरी शादी करने के विरोध पर पहली पत्नी को दिया तलाक।
  • पहली पत्नी को बच्चों सहित धक्के देकर घर से निकाला बाहर

हापुड़ न्यूज़: सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी तीन तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक पति दूसरी पत्नी को लेकर अपने घर पहुंच गया। सौतन को देख पहली पत्नी आग बबूला हो गयी।जिसका पीडिता पत्नी ने विरोध किया तो पति ने मारपीट कर पहली पत्नी को तीन तलाक दे डाला। महिला को बच्चों सहित धक्के देकर घर से भी निकाल दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने थाने का दरवाजा खटखटाया।महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने मे जुट गई।

जानकारी के अनुसार धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पिपलेहड़ा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति दूसरी शादी करके पत्नी को लेकर घर पहुंच गया। जिसका उसने विरोध किया तो पति आक्रोशित हो गया और पहली पत्नी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के बाद तीन तलाक दे दिया। वहीं बच्चों सहित धक्के देकर घर से बाहर भी निकाल दिया।

आरोप है कि महिला की शादी अब से करीब 23 वर्ष पूर्व जनपद मेरठ सरूरपुर तहसील सरधना निवासी दिलशाद के साथ हुई थी। जोकि वर्तमान में परिवार सहित पिपलेहड़ा थाना धौलाना जनपद में रह रहे हैं। महिला पर तीन बच्चे भी है। तहरीरके बताया गया है कि पति और ससुराल के लोग शादी के बाद से ही दहेज व मायके से रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करते आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:-  तीसरे टी20 में होगा संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की वापसी, जानिए कौन होगा बाहर।

तीन तलाक के मामले में पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने मे जुट गई। इस संबंध मे थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि तीन तलाक की तहरीर प्राप्त हुई है तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।जांच पड़ताल करने के बाद आवश्यक कार्रवाई कार्रवाई की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow