Hardoi News: जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं- डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाहों को फैलने से रोका जाये। उर्वरक वितरण केंद्रों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय रखा जाये। डीएपी की डिमांड कर ली जाये।

Oct 24, 2024 - 20:32
 0  90
Hardoi News: जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं- डीएम

Hardoi News INA.
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उर्वरक की उपलब्धता के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाहों को फैलने से रोका जाये। उर्वरक वितरण केंद्रों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय रखा जाये। डीएपी की डिमांड कर ली जाये। वितरण के लिए नोडल अधिकारी बनाये जाएं। एक नोडल अधिकारी को पांच केन्द्र दिए जाएं। जिला स्तर पर उपनिदेशक कृषि को नोडल अधिकारी बनाया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान भाई किसी अफवाह पर ध्यान न दें। जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। आवश्यकतानुसार ही उर्वरक लें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow