हरदोई: गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में 1 गिरफ्तार

Aug 19, 2024 - 22:08
 0  86
हरदोई: गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में 1 गिरफ्तार

कासिमपुर-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके की पुलिस ने गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार मूलचंद पुत्र हरी निवासी गांव खारिका थाना कासिमपुर-हरदोई ने पुलिस को बताया कि सरवन व उसके भाई चन्दा पुत्रगण हरी निवासी गांव खरिका कासिमपुर-हरदोई ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस बीच चन्दा ने अपने दांतों से पीड़ित की जीभ पर काट लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त अभियुक्त चन्दा को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow