हरदोई: कोलकाता में रेप-मर्डर घटना की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने की भर्त्सना

Aug 19, 2024 - 23:49
 0  139
हरदोई: कोलकाता में रेप-मर्डर घटना की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने की भर्त्सना

  • भाजपा महिला कार्यकर्ता अनुराधा मिश्रा की अगुआई व जि.पं.अध्यक्ष प्रेमवती वर्मा की उपस्थिति में सीएम ममता का पुतला फूंका
  • महिला कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को मृत्यु दंड देने की मांग रखी

हरदोई।
कोलकाता के के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों महिला डॉक्टर की रेप-मर्डर घटना की भर्त्सना करते हुए भाजपा महिला कार्यकर्ता अनुराधा मिश्रा की अगुआई व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती वर्मा की उपस्थिति में दर्जनों भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने मौन यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने कोलकाता में हुई वीभत्स घटना को लेकर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को मृत्यु दंड देने की मांग की। महिला कार्यकर्ता अनुराधा मिश्रा ने कहा कि कोलकाता में एक महिला डॉक्टर का रेप और फिर नृशंस हत्या करने की घटना बहुत निंदनीय है।

इस घटना के आरोपियों पर कार्रवाई करके उन्हें मृत्यु दंड देना चाहिए ताकि समाज में इस तरह की वीभत्स घटना को अंजाम देने के बारे में कोई न सोंचे। उन्होंने कहा कि इस घटना से देश में घर से बाहर रहकर काम कर रहीं महिलाओं में सुरक्षा को लेकर विश्वास काफी कम हुआ है। अगर समाज में इस तरह की बड़ी घटनाएं होती रहेंगी तो महिलाओं का घर से दूर रहकर काम करना तो दूर घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - हरदोई: गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में 1 गिरफ्तार

जब मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ इस तरह की घटना को बिना किसी डर के अंजाम दे दिया गया तो हमारे समाज में काम कर रहीं अन्य महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या कहा जाए। कहा कि ऐसी राक्षसी सोंच रखने वाले क्रूर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर उन्हें मृत्यु दंड देना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा ने कोलकाता घटना की निंदा करते हुए कहा कि एक महिला डॉक्टर के साथ इस तरह की घटना का होना बहुत ही चौंका देने वाला विषय है। वहां की सरकार या तो इस्तीफा दे या फिर आरोपियों को पकड़वाकर उन्हें मौत की सजा दे।

इस बीच भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सिनेमा चौराहे पर सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंककर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इससे पूर्व यह रैली वंशीनगर से शुरू होकर सिनेमा चौराहे तक निकाली गई। जिसमें पूनम तिवारी, रुचि गोयल, श्रेया गुप्ता, चेतना, सोनिया मिश्रा, कविता, निधि, मांडवी, पूनम ओमर, रुचिरा, अनीता, संजू, विजय लक्ष्मी पांडे, विनीता, पारिशा, सुप्रिया सेठ सहित दर्जनों भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow