हरदोई: फ़ोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

By INA News Desk
Aug 19, 2024 - 21:57
271 Views
हरदोई: फ़ोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
Advertisement
Advertisement

बेनीगंज-हरदोई।
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक लड़की की फ़ोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने व लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे अभियुक्त को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बेटी एक लड़के के साथ घर वापस आ रही थी तो रास्ते में नंदू उर्फ नंद किशोर पुत्र गज्जन निवासी चमारन टोला कस्बा व थाना बेनीगंज-हरदोई ने उसकी बेटी व लड़के की तस्वीर और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर ली।

यह भी पढ़ें - हरदोई: लड़की को भगा ले जाने का मामला, पुलिस ने 1 को पकड़ा

जिसके बाद से वह उसकी लड़की को फ़ोटो व वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करने लगा। बीते 3 अगस्त को नंदू ने फ़ोटो व वीडियो को डिलीट करने की बात कहकर उस लड़की को बुलाया। इसके बाद उक्त नंदू व बऊवा पुत्र महेश निवासी अहिरनटोला कस्बा व थाना बेनीगंज हरदोई ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। उक्त मामले में पुलिस ने अभियुक्त बऊवा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे अभियुक्त नंदू को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement