Hardoi: महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sep 8, 2024 - 21:16
 0  88
Hardoi: महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

INA News Hardoi.
कोतवाली देहात हरदोई(Hardoi) पुलिस को बीते शुक्रवार शोभित पुत्र संतराम निवासी गांव रोजिहाई थाना सुरसा हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रामचंद्र पुत्र हरिहर निवासी नरेशनगर नानकगंजग्रंट लखनऊ रोड़ थाना कोतवाली देहात हरदोई और उसकी मां के बीच मिलना-जुलना व बातचीत होती थी। कुछ दिन बाद से रामचंद्र ने उसकी मां के साथ गाली-गलौज व प्रताड़ित करने लगा। जिससे आहत होकर उसकी मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उपरोक्त रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow