Hardoi: मारपीट के मामले में 4 नामजद, 2 गिरफ्तार
Hardoi INA
कोतवाली संडीला थाना इलाके की पुलिस ने गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में 4 नामजद अभियुक्तों में से 2 को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 23 अगस्त को रामशंकर पुत्र रामपाल निवासी गांव भदेहना संडीला हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसी के गांव के रामसहाय पुत्र मैकू, रामू पुत्र रामसहाय, सियाराम पुत्र रामसहाय व स्नेहालता पुत्री रामसहाय ने रामशंकर के परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 4 नामजद में से 2 अभियुक्तों रामसहाय व सियाराम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?











