Hardoi: 8 साल बाद हत्या के मामले में 6 को उम्रकैद की सजा

By INA News Desk
Sep 13, 2024 - 21:06
122 Views
Hardoi: 8 साल बाद हत्या के मामले में 6 को उम्रकैद की सजा

Hardoi News INA.
जिला न्यायालय ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले को लेकर करीब 8 साल बाद अपना निर्णय देते हुए 6 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 जून 2016 को एक व्यक्ति ने सांडी थाने में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि पृथ्वीराज, कमलेश, ज्ञान सिंह, गोवर्धन, अनिल कुमार निवासी गांव बखरिया थाना सांडी हरदोई व रामसहाय निवासी गांव चन्दसौरा थाना सांडी हरदोई ने उसके पिता के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने मामले की गहन जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। शुक्रवार को इसी मामले पर सुनवाई करते हुए जिला न्यायालय ने उक्त 6 आरोपियों को आजीवन कारावास सहित 20,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow